ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबरदाखान में चलाया जागरुकता अभियान

बरदाखान में चलाया जागरुकता अभियान

प्रोजेक्ट सेव देवभूमि एवं जनपक्ष मानव कल्याण संस्था ने विकास खंड बाराकोट के बरदाखान में जागरुकता अभियान संचालित कर लोगों को मास्क, सेनेटाइज, ग्लब्ज,...

बरदाखान में चलाया जागरुकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 20 Jun 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रोजेक्ट सेव देवभूमि एवं जनपक्ष मानव कल्याण संस्था ने विकास खंड बाराकोट के बरदाखान में जागरुकता अभियान संचालित कर लोगों को मास्क, सेनेटाइज, ग्लब्ज, आक्सीमीटर, थर्मल स्क्रिनिंग मशीन आदि का वितरण किया।

रविवार को संस्था की ओर से भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरु में सेवारत डॉ. सजय उपाध्यक्ष की अगुवाई में बरखान क्षेत्र में जागरुकता अभियान का संचालन किया। डॉ. उपाध्याय ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव और स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि जागरुकता अभियान के तहत पाटी ब्लाक के अलावा बाराकोट लोगों को मास्क आदि का विरतण किया जा रहा है। इस मौके पर बाराकोट के तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, जीआईसी बरदाखान के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी, भवान राम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें