Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsAwareness Campaign Against Substance Abuse in Champawat School

बुराई का व्यसन-प्रभावित बचपन विषय पर जागरूकता फैलाई
संक्षेप:
चम्पावत के जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में छात्रों को मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प दिलवाया गया। प्रवक्ता आर्य ने कहा कि...
Oct 12, 2025 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत। जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य के नेतृत्व और शिक्षक दिनेश भट्ट के संचालन में बुराई का व्यसन-प्रभावित बचपन विषय पर जागरूकता अभियान चला कर छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों को जीवन से दूर करने का संकल्प दिलवाया। अभियान संयोजक प्रवक्ता आर्य ने बताया कि हमें यदि श्रेष्ठ जीवन की इच्छा रखनी है तो हमें मद्यपान-सुरापान व धूम्रपान की संगति से दूर रहना होगा, क्योंकि नशेपान का सेवन परिवार तथा बच्चों के लिए सर्वथा अनर्थकारी ही होता है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


