ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतइंसाफ की मांग पर आशाओं ने किया प्रदर्शन

इंसाफ की मांग पर आशाओं ने किया प्रदर्शन

आशा कार्यकत्री संगठन ने बीते दिनों विकास खंड पाटी में एक आशा कार्यकत्री के साथ हुई अभद्रता के मामले में अब तक इंसाफ न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री को जल्द इंसाफ नहीं...

इंसाफ की मांग पर आशाओं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 27 Jul 2020 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

आशा कार्यकत्री संगठन ने बीते दिनों विकास खंड पाटी में एक आशा कार्यकत्री के साथ हुई अभद्रता के मामले में अब तक इंसाफ न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री को जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। सोमवार को आशा कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहाघाट परिसर के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके मानदेय, भत्ता आदि की मांग को पूरी नहीं कर रही है। जिससे उन्होंने केवल कोरोना संक्रमण की ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। अन्य पूर्व की ड्यूटी कर रही हैं। लेकिन बीते दिनों कोरोना ड्यूटी को लेकर प्रशासन ने विकास खंड पाटी में आशा कार्यकत्री ज्योति उपाध्याय के साथ अभद्रता की है। जिसके लिए सभी आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में भी इंसाफ की मांग पर धरना दिया लेकिन वहां उनकी नहीं सुनी गई। आशाओं ने कहा कि अभद्रता पर इंसाफ नहीं मिला तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर रीता सिंह, पदमा प्रथोली, सुनीता देवी, रेखा पुजारी, कमला मेहरा, मंजू राय, लता वर्मा, पार्वती देवी, लक्ष्मी जोशी, सरस्वती देवी, रीना सिंह, हेमा जोशी, विनीता पांडेय, गीता गिरी, शांति देवी, रेखा जोशी, बबीता भट्ट, गीता पंत, ममता जोशी, माहेश्वरी देवी, रेखा देवी, आशा सामंत, कुसुम बोहरा, लक्ष्मी गहतोड़ी, माला देवी, रेखा कुंवर, मंजू देवी, विद्या मनराल, कमला देवी, मंजू देवी, रीता देवी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें