Champawat News: मंच-तामली से कारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली स्वीकृति

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: चम्पावत में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार चम्पावत-मंच-तामली मोटर मार्ग के मुख्य तोक से कारी मोटर मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य के लिए 264.24 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Champawat News: मंच-तामली से कारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को  मिली स्वीकृति

Champawat News: चम्पावत। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चम्पावत-मंच-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक से कारी मोटर मार्ग निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मोटर मार्ग के दो किलोमीटर सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए₹264.24 लाख की प्रशासकीय, वित्तीय एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित विभाग को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।