50 मीटर रेस में करन विजेता बने
बनबसा में मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि क्लिफटन शिफवे ने विजेताओं की घोषणा की। 50 मीटर रेस में करन विजेता बने, जबकि चेयर रेस में आराध्या चंद, आर्यन टम्टा और युविका ने जीत हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।

बनबसा। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर क्लिफटन शिफवे ने किया। 50 मीटर रेस में करन विजेता बने। कुणाल दूसरे और हर्ष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। चेयर रेस में आराध्या चंद, आर्यन टम्टा और युविका विजेता बने। सौ मीटर दौड़ बालक जैफ जॉर्ज, अक्षांश गंगवार और विराट राणा विजेता बने। जबकि बालिकाओं में आरोही तिवारी, प्रियांशी चंद और रिया चौसाली अव्वल रहीं l सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। यहां प्रबंधक गिरीश जोशी, प्रधानाचार्या फिलीस जार्ज, प्रधान वैशाली राना, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, कमलेश भट्ट, अभिषेक गोयल, जैक जॉनसन, शशि चंद सौराड़ी, भगवती महर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


