ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतलोहाघाट में अलाव नहीं जलने से लोगों में नाराजगी

लोहाघाट में अलाव नहीं जलने से लोगों में नाराजगी

बुधवार को एकाएक तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। नगर क्षेत्र में दोपहर बाद लगातार बारिश होती रही। प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं करने पर लोगों ने...

लोहाघाट में अलाव नहीं जलने से लोगों में नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 12 Dec 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को एकाएक तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। नगर क्षेत्र में दोपहर बाद लगातार बारिश होती रही। प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं करने पर लोगों ने नाराजगी जताई। बुधवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन न होने और बूंदाबांदी होने के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई। लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने के साथ दिनभर अंगीठी, हीटरों को घेरे रहे। दिनेश सुतेड़ी, नवल राय, जगदीश , दिनेश बगौली, योगेश बगौली आदि लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि ठंड के कारण नेपाली, बिहारी मजदूर, राहगीरों को भारी दिक्कतें झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर क्षेत्र में अलावा की व्यवस्था करने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रशासन से जल्द अलावा जलाने के बारे में वार्ता की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें