चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया
चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर ने मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 24 हजार प्रति माह मानदेय, बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने और समय पर मानदेय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन में डटे रहेंगे।

योगेश, चंम्पावत। चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांग की। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने की बात कही। चम्पावत टैक्सी स्टैंड में शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू ने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्यकर्ताओं ने 24 हजार प्रति माह मानदेय, बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत पर दस लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शशिप्रभा, शांति देवी, पुष्पा मेहरा, जीवंती जोशी, चंद्रकला, मीना देवी, सुमन बिष्ट, विमला शर्मा, कमला तड़ागी, गंगा देवी, राधा बिष्ट, प्रवीना गड़कोटी, हेमा जोशी, विनीता आर्या समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


