ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन

चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी करने के लिए आंदोलन की नई रणनीति तय करने की...

चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 23 Jan 2020 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी करने के लिए आंदोलन की नई रणनीति तय करने की बात कही।

गुरुवार को कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नारेबाजी की। धरनास्थल पर हुई सभा में कार्यकत्रियों ने कहा कि आंदोलन को 17 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन सरकार की ओर उनकी मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। जिला मंत्री दीपा पांडेय ने बताया कि कार्यकत्रियों के आंदोलन में रहने से पोषण समेत तमाम सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है। कार्यकत्रियों ने शीघ्र मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की धमकी की। उन्होंने सरकार से मानदेय छह सौ रुपये हर दिन करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने, सहायिका के मानदेय में 75 फीसदी वृद्धि करने, विभागीय पदोन्नति देने के साथ आयु सीमा हटाने, वरिष्ठता के आधार पर हर माह मानदेय बढ़ाने, दीपावली बोनस और यात्रा भत्ता देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गीता देवी, रेखा खर्कवाल, तुलसी बोहरा, सुनीता सक्टा, गीता जोशी, बबीता, सुनीता, दीपा जोशी, राधा, सरिता, पूजा भट्ट, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, हेमा बोहरा शामिल रहीं। बाद में कार्यकत्रियों ने शहीद राहुल रैंसवाल को श्रद्धांजलि दी।

लोहाघाट, पाटी में भी किया प्रदर्शन

लोहाघाट/पाटी। सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा पाटनी, विमला, रूबीना, प्रेमा, विमला, नफीसा, दीपा शामिल रहीं। उधर पाटी में ब्लाक अध्यक्ष नीमा के नेतृत्व में खष्टी, विमला, हीरा, शांति, निर्मला, गीता, नीमा, हीरा आदि ने धरना दिया।

टनकपुर में कोहरे के बीच धरने पर बैठीं

टनकपुर। कार्यकत्रियों ने घने कोहरे के बीच तहसील परिसर में धरना दिया। सरकार की बेरूखी को लेकर कार्यकत्रियों में आक्रोश देखा गया। कहा कि आंदोलन करते हुए लंबा समय बीत गया है। बावजूद इसके उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। धरने में जिलाध्यक्ष लीला महरा, ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा देवी, सरोज मौनी, विमला, रेनू धौनी, विमला बिष्ट, नीता पांडेय, भारती, गीता बिष्ट, सावित्री, कमलेश, सत्यमा, रूपा, ममता उप्रेती, खीमा, शांति, विमला चौड़ाकोटी आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें