ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में ऊर्जा निगम ने अवकाश के बाद भी वसूले दो लाख

चम्पावत में ऊर्जा निगम ने अवकाश के बाद भी वसूले दो लाख

लम्बे समय से बिजली बकाएदरों पर ऊर्जा निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को अवकाश के बाद भी ऊर्जा...

चम्पावत में ऊर्जा निगम ने अवकाश के बाद भी वसूले दो लाख
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 29 Mar 2018 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

लम्बे समय से बिजली बकाएदरों पर ऊर्जा निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को अवकाश के बाद भी ऊर्जा निगम कार्यालय चम्पावत की ओर से दो लाख से अधिक की वसूली की गई। इस दौरान ऊर्जा निगम ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे। शिक्षा विभाग के 65 विद्यालयों में ऊर्जा निगम का 6.50 लाख रुपया बकाया चल रहा था। जिसे शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों का बकाया बिल जमा कर दिया है। लोहाघाट अस्पताल का 1.20 लाख, महिला अस्पताल का 25 हजार, बीएसएनएल पुल्ला ने 12 हजार रुपया जमा कर लिया है। ऊर्जा निगम ने बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया बिल वसूलने का काम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया चम्पावत कार्यालय में गुरुवार को दो लाख तक की वसूली की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें