मुनस्यारी में एबीवीपी ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
एबीवीपी ने एक पत्रकार की गिरफ्तारी के मामले में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पत्रकार की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए महाराष्ट्र...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 05 Nov 2020 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें
मुनस्यारी। हमारे संवाददाता
एबीवीपी ने एक पत्रकार की गिरफ्तारी के मामले में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पत्रकार की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला। कहा उद्धव सरकार द्वेष भावना से काम करते हुए जनविरोधी निर्णय ले रही है। कहा पत्रकार की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है। इस दौरान किशन प्रकाश वर्मा, सुरेश कुमार, हर्षित पंत, अनिल कोरंगा, जतिन धर्मसक्तू, महेश कुमार आदि थे।