ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतआप ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आप ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

टनकपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुंबई में 13 वर्ष पूर्व...

आप ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 27 Nov 2021 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

टनकपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुंबई में 13 वर्ष पूर्व हुए हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया। टनकपुर स्थित कार्यालय में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संविधान दिवस और आप का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में आप प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के समस्त आम आदमियों की उम्मीद है। विधानसभा प्रभारी मदन सिंह महर ने कहा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जिस तरह दिल्ली बदली है उसी तरह 2022 में जनता ने आप पर विश्वास जताया तो उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी एक नई इबारत लिख देगी। कार्यक्रम में संगठन मंत्री दिनेश रावत, बूथ प्रभारी नाजरा, संजय गर्ग, संजीव गडकोटी, नवीन श्रीवास्तव, नारायण सिंह, बसन्त पुनेठा, भुवन चन्द्र पांडेय, सुंदर महर, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें