खेतीखान के गोशनी सुनार गांव में 95 वर्षीय दुर्गा देवी पत्नी स्व. गिरधारी लाल वर्मा का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट सलना में किया गया। मुखाग्नि उनके नाती ललित लाल ने दी। लोगों ने बताया कि स्व. दुर्गा देवी मूलरूप से नेपाल की थीं। उनका विवाह खेतीखान के गिरधारी लाल वर्मा के साथ विवाह हुआ। उनके निधन पर विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, सुशीला बोहरा, गोपाल मनराल, पीएलवी सीएल वर्मा, डॉ. लक्ष्मी दत्त ओली, महेश ओली, कमला वर्मा, गुड्डी वर्मा, अनीता आदि ने शोक जताया।
अगली स्टोरी