होली विजडम के 25 छात्र-छात्राओं ने सैनिक घोड़ाखाल परीक्षा उत्तीर्ण की

Mar 06, 2026 03:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

लोहाघाट के होली विजडम एकेडमी के 25 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रबंधक मनोज पंत और प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट ने सफल छात्रों और शिक्षकों की सराहना की।

होली विजडम के 25 छात्र-छात्राओं ने सैनिक घोड़ाखाल परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट में होली विजडम एकेडमी लोहाघाट के 25 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई। स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत और प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट ने बताया कि कक्षा 5 की प्रियांशी भट्ट, वैदिक राय, हृदयांश गहतोड़ी, चंद्रिका पुनेठा, अमेय कन्याल, तेजस्वी पुजारी, तेजस पांडेय, शिवांश राय, नीलाक्षी चंद्र, रिकी टम्टा, वेदांत राय, गीतांजलि पंत, मुदित कुंवर, शिवांश पांडे, सक्षम शौर्य टम्टा, तक्ष सिंह, अवनी भंडारी , दिव्यांश सिंह धर्मसक्तू तथा कक्षा 8 के मानवी धौनी, दिव्यम गड़कोटी, प्रतीक ढेक, अभिराज फर्त्याल, नितेश गिरी, श्रेयांश गोस्वामी, रक्षित कुमार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षक अशोक गहतोड़ी, भावना राय, अलका महर, रेखा बिष्ट, योगेश उप्रेती, हेमा देव और सुनैना कुँवर का मार्ग निर्देशन सराहनीय रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।