पूर्णागिरि मंदिर के कपाट 24 घंटे खुलेंगे
Mar 03, 2026 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम के कपाट अब 24 घंटे खुलेंगे। 4 से 15 जून तक मेला समाप्त होने तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। पहले सुबह 7 से शाम 8 बजे तक ही दर्शन की अनुमति थी। मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है कि अब रात दिन दर्शन किए जा सकेंगे।

टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम के कपाट 24 घंटे खुलेंगे। चार से 15 जून तक मेला समाप्त होने तक कपाट खुले रहेंगे। अब तक सुबह सात से शाम आठ बजे तक ही मंदिर के कपाट खुलते थे। पूर्णागिरि मंदिर समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि चार मार्च से रात दिन मंदिर के कपाट खुल रहेंगे। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 15 जून से सुबह सात से शाम आठ बजे तक ही मुख्य मंदिर के दर्शन हो पा रहे थे। बताया कि 15 जून को मेला समाप्त होने तक 24 घंटे दर्शन किए जा सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



