ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबापरु में 175 बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल

बापरु में 175 बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल

विकास खंड बाराकोट के जीआईसी बापरु में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयेाजन किया गया। इस दौरान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में 175 बाल...

बापरु में 175 बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 13 Nov 2019 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड बाराकोट के जीआईसी बापरु में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयेाजन किया गया। इस दौरान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में 175 बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल पेश किए। बुधवार को जीआईसी बापरु में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनिता फत्र्याल, जिपं. सदस्य सुरेन्द्र सामंत, प्रकाश राय और बाराकोट जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली रहे। मुख्य आयोजक ब्लाक समन्वयक राजेन्द्र गड़कोटी ने बताया कि महोत्सव में 20 विद्यालयों के 175 बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। द्वितीय सत्र में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूज और बीईओ रमेश राम और विज्ञान जिला समन्वयक उमेद सिंह ने दूरस्थ विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों के माडलों की सराहना की। संचालन हरीश चन्द्र कलौनी ने किया। जगदीश अधिकारी, ओमराज दोहरे, लोकमान सिंह, अर्जुन छतोला, भरत कुमार, आयेन्द्र कुमार, शोभा गड़कोटी, राजेन्द्र गिरी, मनोहर लाल वर्मा, नीतिका रावत ने सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें