ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबनबसा में 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाई

बनबसा में 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाई

बनबसा के एक ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।...

बनबसा में 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाई
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 27 Feb 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बनबसा के एक ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक फागपुर निवासी 18 वर्षीय आयुषी ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह परिजनों ने किशोरी को मृत अवस्था में फंदे से लटकते पाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। बनबसा थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि छात्रा की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुषी इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें