ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतमोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मनाया जश्न

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मनाया जश्न

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर सादगी पूर्वक जश्न मनाया। भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश विकास...

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मनाया जश्न
Center,HaldwaniFri, 26 May 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर सादगी पूर्वक जश्न मनाया। भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वह सरकारी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देकर उनका लाभ दिलवाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले 15 दिनों तक मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सादगी के साथ जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर युवामोर्चा महामंत्री श्याम ढेक, कैलाश पांडेय, विक्रम गोस्वामी, गोविंद वर्मा, दीपक देव, दीप चतुर्वेदी, शेखर जोशी, दशरथ बोहरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें