
गोगना मल्ला ग्राम पंचायत में बनी हुयी है पानी की किल्लत
गोगना मल्ला ग्राम पंचायत में बनी हुयी है पानी की किल्लत
गैरसैंण प्रखंड़ के गोगना मल्ला ग्राम पंचायत के पेय जल की किल्लल बनी हुई है। जिससे ग्रामीण पानी के लिए बूंद-बूंद के मोहताज हैं। कई बार विभाग को अवगत करने के बाद भी विभाग पानी की सप्लाई में कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। प्रधान गोगना प्रेम बल्लभ जोशी का कहना है कि बारिश के सीजन के दौरान उनके गांव की योजना जून माह के अंतिम सप्ताह में क्षतिग्रस्त हो गई थी जो की अभी तक भी नहीं बन पाई है। जिससे उनके ग्राम पंचायत की डेढ़ हजार की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। कहा कि बीते सप्ताह क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के दौरे के दौरान ग्रामीणों और स्वयं उन्होंने पानी की समस्या के संबंध में अवगत कराया था। उसके बाद भी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। कहा कि यदि शीघ्र पानी की समस्या का हल न हुआ तो ग्रामवासी जल संस्थान के गैरसैंण कार्यालय घेरने को विवश होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




