ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीउत्तराखंड क्रांति दल ने किया चिंतन

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया चिंतन

दल के द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया चिंतन
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीSun, 30 Jun 2019 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने द्विवार्षिक अधिवेशन में चिंतन और मनन किया। उक्रांद नेताओं ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बनेगा। उक्रांद नेताओं ने यह भी कहा भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने बारी-बारी से सत्ता हासिल कर राज्य को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है। रविवार को यह बात जिला पंचायत सभागार में आयोजित दल के द्विवार्षिक जिला सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण जिन भावनाओं और कल्पनाओं से हुआ, उसे भाजपा और कांग्रेस ने हाशिए पर खड़ा कर दिया है। दोनों दलों के सत्ता में रहते हुए राज्य में पलायन और बेरोजगारी बढ़ी है। लिहाजा आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद इन दोनों दलों का विकल्प बनेगा। पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा ने गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। दल के पूर्व मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्यवासियों के हक-हकूक पर डाका डाला है। स्थानीय लोगों को उनके हक-हकूकों से छीन कर बारही लोगों को स्थापित किया जा रहा है। सेमवाल ने चोपता में हक-हकूकधारियों की लंबी लड़ाई का आह्वान किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से अरुण लाल शाह को दल का जिलाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दल के सामने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक गांवों में जीत हासिल करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि दल के वरिष्ठ साथियों से राय शुमारी के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी किशन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सती, अब्बल सिंह भंडारी, बच्चीराम उनियाल, राकेश सती, अर्जुन सिंह, केएल शाह, चंद्रकला भट्ट, राकेश नंबूदरी, गोविंद सिंह, केदार सिंह, शूरवीर बिष्ट, महिपाल फरस्वाण, विक्रम सिंह, चंद्रमणि मैंदोली, एसडी पुरोहित आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें