ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीबारिश ने बढ़ाई कर्णप्रयाग वासियों की मुसीबत

बारिश ने बढ़ाई कर्णप्रयाग वासियों की मुसीबत

बारिश ने बढ़ाई कर्णप्रयाग वासियों की मुसीबत,-कर्णप्रयाग में कई जगह हो रहा भूस्खलन, सुरक्षा इंतजामों की उठने लगी...

बारिश ने बढ़ाई कर्णप्रयाग वासियों की मुसीबत
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीThu, 16 Sep 2021 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अलकनंदा और पिंडर नदी किनारे बसे कर्णप्रयाग शहर की वाशिंदों की मुसीबतें ऑलवेदर सड़क निर्माण और लगातार हो रही बारिश ने बढ़ा दी है। नगर के कई वार्डों में हो रहे भूस्खलन से कई आवासीय मकान और बस्तियां खतरे की जद में आ गए हैं। ऐसे में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

साल 2013 की बाढ़ में नदी किनारे के मकानों को दिक्कतें हुई थी। लेकिन इस बार की बारिश ने अपर बाजार के रामलीला मैदान की आवासीय बस्ती से लेकर सुभाषनगर, आईटीआई, बहुगुणानगर के बाद अब राजनगर भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत, गजेंद्र, दुर्गाप्रसाद, पान सिंह सहित चार से अधिक घर भूस्खलन की जद में आ गए हैं। यही नहीं टैंक से कर्णप्रयाग को आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन भी भूस्खलन के चलते टूट गई। हालांकि पेयजल लाइन को प्लास्टिक के पाइपों से जोड़ दिया गया है। दूसरी ओर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा सहित तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने सभी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जल्द सुरक्षा इंतजाम करने के प्रयास किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें