राबाइंका गोपेश्वर की छात्राओं को दिया आउटडोर प्रशिक्षण
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी...
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए आउटडोर प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को सीएम हेल्पलाइन, पुलिस सहायता हेतु 112 नम्बर, महिला सम्बंधी शिकायत हेतु 1090, बाल हेल्प लाइन 1098, वर्चुअल थाना, साइबर पोर्टल इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किस प्रकार एफआईआर दर्ज की जाती है और पुलिस द्वारा उस पर किस प्रकार से कार्यवाही की जाती है। पोक्सो ऐक्ट क्या है। इसमें दोषी को सजा का क्या प्रावधान है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को इंटरनेट के लाभ एवं हानि के सम्बंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।