Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsPolice Inspector Inspects Station Facilities and Ensures Security Measures in Pokhari
सीसीटीवी कैमरों सक्रिय रखने के निर्देश

सीसीटीवी कैमरों सक्रिय रखने के निर्देश

संक्षेप:

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पोखरी में थाना कार्यालय, भोजनालय, और आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, हवालात की सुरक्षा, और आपदा उपकरणों की जांच की। इसके अलावा, अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई और जनजागरूकता अभियानों को बढ़ाने के निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता की भी सराहना की गई।

Dec 13, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चमोली
share Share
Follow Us on

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने शनिवार को पोखरी में थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी गई। उन्होंने पोखरी क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन को देखा तथा कैमरों को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए। हवालात का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाने में उपलब्ध आपदा उपकरणों एवं सामग्री की जांच कर उनकी उपयोगिता व तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए धरपकड़ सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं के मध्य साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों तथा महिला सुरक्षा आदि विषयों पर अधिक से अधिक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने तथा न्यायालय से प्राप्त सम्मनों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए। उनहोंने थाना भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर कुक कुलदीप के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें नगद इनाम से पुरस्कृत किया।