ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीदेवाल में पिंकी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को धरना

देवाल में पिंकी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को धरना

मानमती गांव की पिकी हत्या काड को लेकर ग्रामीणाों ने शीध नामदर्ज आरोपी को गिरफ्तार करने की मांगा को लेकर धरना...

देवाल में पिंकी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को धरना
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीFri, 15 Oct 2021 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मानमती गांव की पिंकी के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक देवाल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिंकी की हत्या हुई है। नामजद तहरीर राजस्व चौकी को दी है, यदि शीघ्र अपराधियों को सलाखों में नहीं डाला गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। मृतका के पिता ने 24 घंटे में हत्या आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

मृतका के पिता खिलाफ राम ने एक तहरीर राजस्व उप निरीक्षक नलधूरा को दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री पिंकी घोड़े चुगान के लिए जंगल गई थी तभी गांव के एक व्यक्ति के मोबाइल से पुत्री के मोबाइल पर आए मैसेज से साफ जाहिर हो रहा कि मेरी पुत्री की हत्या नामजद आरोपी ने ही की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले दो वर्ष से मेरी पुत्री को शाररिक संबध बनाने के लिए परेशान करता आ रहा था।

इस जघन्य अपराध के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान दीवानी राम, मनोज कुमार किसान नेता देवी राम वर्मा, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, गोपाल राम, भवान राम, खिलाफ राम, जगत राम, मोहन राम, शोबन राम, बलवंत राम, शेर राम, कुशल राम ,केदार राम, दीपक कुमार, देवेन्द्र राम, डा़ नंदन आर्य, हरचन्द्र राम, दीवान राम, सुरेश राम सहित तमाम लोगों ने धरना दिया। इधर राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जल्द ही नामजद हत्यारोपी को गिरफ़्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें