Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsGarhwal Residents End Protest After Assurance for Drinking Water Project Completion by March
लिखित आश्वासन के बाद लोगों का धरना समाप्त

लिखित आश्वासन के बाद लोगों का धरना समाप्त

संक्षेप:

- अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया मार्च तक योजना का कार्य पूरा करने के आदेशअधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया मार्च तक योजना का कार्य पूरा करने के आदेश -

Dec 05, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चमोली
share Share
Follow Us on

गढ़वाल गाड़ में पेयजल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले 4 दिन से चल रहा धरना पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के हस्तक्षेप के बाद चौथे दिन विभागीय अधिकारियों की ओर से मार्च तक कार्य पूर्ण करने के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग को लेकर गढ़वाल गाड के ग्रामीण गत सोमवार से धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों ने कहना है कि गढ़वाल गाड गांव में जल जीवन मिशन के तहत योजना का कार्य पहले और दूसरे चरण का पूरा हो चुका है, लेकिन गांव के करीब 40 परिवार अभी भी पेयजल योजना के लाभ से वंचित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर गत मंगलवार को अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल सहित राजस्व उप निरीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को दो दिन के भीतर पेयजल योजना कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीण नही माने और मांगो को लेकर धरना व भूख हड़ताल जारी रखा। इसके बाद शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के साथ अधिशासी अभियंता व ठेकेदार मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मार्च तक काम पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण धरना समाप्त हो गया। धरना स्थल पर सूरत सिंह नेगी, बिशन कोटनाला सुमित चौहान, किशन सिंह, अरविंद सिंह, प्यार सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, धीरज सिंह, अजीत सिंह, कौर सिंह, माया देवी, दरबा देवी, मीना देवी, दुलारी देवी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।