कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह बने नगर पालिकाध्यक्ष
कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह बने नगर पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह बने नगर पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह बने नगर प

नगर निकाय चुनाव में कर्णप्रयाग पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश शाह विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के रामदयाल को 84 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और विजय जुलूस निकालकर जनता का आभार जताया। गणेश शाह ने 1074 और रामदयाल ने 987 मत प्राप्त किए। शनिवार को जिला मुख्यालय में सुबह आठ बजे से मत पत्रों की की गिनती शुरू हुई। करीब 10 बजे से कर्णप्रयाग नगर पालिका के परिणाम आने शुरू हुए। पहले चरण की मतगणना में भाजपा के गणेश शाह कांग्रेस प्रत्याशी राम दयाल से 57 मतों से पीछे थे, लेकिन उसके बाद गणेश शाह ने बढ़त बनाई और दोपहर करीब ढाई बजे चुनाव परिणाम आने पर उन्होंने 84 वोट से जीत हासिल की। गणेश शाह को 1074, रामदयाल को 987, निर्दलीय अनीता देवी को 835, अनिल कुमार 748, गजपाल सोनी को 155, बसंती देवी को 131, घनश्याम को 46, शिशुपाल लाल को 43 और जयप्रकाश को 11 वोट मिले। 24 मतदातओं ने नोटा का बटन दबाया।
वहीं, शाम को अध्यक्ष पद पर विजयी गणेश शाह सहित सभाषद पद पर जीते प्रत्याशियों के कर्णप्रयाग पहुंचने पर उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा की जीत जनता के विकास की जीत है। लोगों ने भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया है। वहीं, अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर चुके गणेश शाह ने जनता का आभार जताकर कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों से मुझे चुना है उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।