सुनील पंवार अध्यक्ष और सूर सिंह संरक्षक बने
पंवार अध्यक्ष और नेगी बने महासचिव नशा उन्मूलन जागृति कार्यक्रम चलाएगा जनकल्याण सेवा मंच नशा उन्मूलन जागृति कार्यक्रम चलाएगा जनकल्याण सेवा मंच

जनकल्याण सेवा मंच गौचर की बैठक में रविवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील पंवार अध्यक्ष और सूरसिंह नेगी को संरक्षक चुने गए। इसके अलावा शिवचरण सिंह, दर्शन सिंह, पुष्कर सगोई, अर्जुन नेगी, शिशुपाल सगोई, सुनील शाह को उपाध्यक्ष, कुशाल नेगी को महासचिव, मंजू नेगी को कोषाध्यक्ष, पुष्पा देवी को सहकोषाध्यक्ष, गोविंद को बिष्ट मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महिला विंग में अध्यक्ष बीना देवी, उपाध्यक्ष सरिता भंडारी, महासचिव गुंजन चौधरी, यूथ विंग में अध्यक्ष मनीष कोहली, उपाध्यक्ष आकाश शाह, महासचिव गिरीश शाह बने। बैठक अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सेना से सेवानिवृत महाबीर रावत व देवेंद्र चौधरी को मंच द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में सामाजिक सरकारों से जुड़े, पर्यावरण संवर्धन, नशा उन्मूलन जागृति कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, जरूरतमंद को सहायता देने, रक्तदान शिविर कार्यक्रम व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के अलावा, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने, सांस्कृतिक रूप से प्रतिभावों को मंच प्रदान करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर मनीष कोहली, गिरीश शाह, प्रेम नेगी, पीएल आर्य, सुरेंद्र टम्टा, देवेंद्र पंवार, अंबिका देवली, प्रकाश नेगी, अनिल जोशी, भरत नेगी, अनीता चौधरी, नंदी रावत, शशि चमोला, पुष्पा रावत, मंजू पंवार, गोविंद बिष्ट, भरत चौधरी, मुर्खिला मल्ल, पूरण बिष्ट, भीम गुसाईं, प्रेम पंवार, विमला कप्रवाण, किरन मल्ल, संगीता कंडारी, लक्ष्मी राणा, कविता असवाल, सरस्वती असवाल, हेमा देवी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, बीरपाल नेगी, महाबीर सिंह, देवेंद्र चौधरी, रोशनी सती, पुष्पा देवी, संतोषी मैखुरी, नीमा देवी, पुष्पा बिष्ट, मीना देवी, सपना देवी, बीना देवी, संगीता देवी, रेखा रावत आदि आदि मौजूद रहे। साथ ही कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।