उप वन रेंज अधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट होंगे सम्मानित

हिन्दुस्तान, चमोली
Follow us on Google News
share

वन्य जीवों के संरक्षण हेतु राजकीय सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उप वन रेंज अधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रथम निर्मल कुमार जोशी वन्य जीव...

उप वन रेंज अधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट होंगे सम्मानित

वन्य जीवों के संरक्षण हेतु राजकीय सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उप वन रेंज अधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रथम निर्मल कुमार जोशी वन्य जीव संरक्षण सम्मान से समानित किया जाएगा।

यह जानकारी निर्मल कुमार जोशी वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार समिति एवं पंडित चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर के प्रबंधन न्यासी ओम प्रकाश भट्ट एवं समाजसेवी मंगला कोठियाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मान त्रिलोक सिंह बिष्ट को 21 दिसम्बर 2021 को हल्द्वानी स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान निर्मल कुमार जोशी की धर्मपत्नी आशा जोशी एवं अपर मुख्य वन संरक्षक समीर मिश्रा द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर इतिहासकार डॉ. शेखर पाठक एवं निर्मल जोशी वन्य जीव संरक्षण समिति के अध्यक्ष बीडी सिंह भी उपस्थित होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli Newsउप वन रेंज अधिकारी त्रिलोक बिष्ट होंगे सम्मानित