ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीचीड़ के पेड़ पर लटका शव मिला

चीड़ के पेड़ पर लटका शव मिला

चीड़ के पेड़ पर लटका शव मिला नगर पंचायत क्षेत्र थराली के अंतर्गत देवराडा को जाने वाले पैदल मार्ग में पुराना अस्प्ताल से महज लगभग 200 मीटर ऊपर मशनदि तोक में एक व्यक्ति का शव चीड़ के पेड़ से लटका मिला है...

चीड़ के पेड़ पर लटका शव मिला
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीSun, 12 Jan 2020 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत क्षेत्र थराली के अंतर्गत देवराड़ा को जाने वाले पैदल मार्ग में पुराना अस्प्ताल से महज लगभग 200 मीटर ऊपर मशनदि तोक में एक व्यक्ति का शव चीड़ के पेड़ से लटका मिला है। लोगों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। मौके पर तहसीलदार थराली सुदर्शन बुटोला के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार और चंद्र सिंह बुटोला पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त बाग सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी केरा गांव के रूप में की गई है। मृतक की उम्र लगभग 58 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक बाग सिंह के दो पुत्र हैं। इनमें से एक भारतीय सेना में और दूसरा विदेश में नौकरी कर रहा है। घटनास्थल पर पहुंची राजस्व टीम ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। राजस्व पुलिस के मुताबिक मृतक बाग सिंह के गले मे उनके ही जूते का लेश मिला है। जिसे फंदा बनाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अभी राजस्व पुलिस किसी स्प्ष्ट नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाग सिंह कल सुबह से ही घर से थराली को आ गए थे। इसके बाद उनके परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। राजस्व पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें