ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीराम नवमी के अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर में किया गया कन्याओं का पूजन

राम नवमी के अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर में किया गया कन्याओं का पूजन

राम नवमी के अवसर पर नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में बालस्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। महंत रोहित गिरी ने कन्याओं को...

राम नवमी के अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर में किया गया कन्याओं का पूजन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 30 Mar 2023 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार, संवाददाता। राम नवमी के अवसर पर नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर में बालस्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। महंत रोहित गिरी ने कन्याओं को माता की चुनरी ओढ़ाकर और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन जन के आराध्य हैं। प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान है।

भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। कहा कि बाल कन्यायें साक्षात मां भगवती का स्वरूप है। जिनके पूजन से देवी मां अत्यंत प्रसन्न होती हैं। अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाती हैं। हम सभी को बालिकाओं के संरक्षण, संवर्धन के प्रति जागृत रहकर उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, देशवाल शास्त्री, राजेश कुकशाल, नवल किशोर, अमित बेलवाल, रोहित डबराल, मनमोहन कंडवाल, विशाल कश्यप, सुनील कश्यप, मोहित राठौर, पंडित बैजनाथ भट्ट, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें