भांग की फसल को पुलिस ने नष्ट किया
गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने गुरुवार को भांग की खेती के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने
Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीThu, 28 Aug 2025 03:34 PM

चमोली पुलिस ने गुरुवार को भांग की खेती के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि भेंटी के भिरतोली और पठेली तोक में कुछ लोगों द्वारा गुप्त रूप से अवैध भांग की खेती की जा रही है। पुलिस ने बताया सूचना पर उनि मनोज भट्ट के नेतृत्व में 12 सदस्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेतों में खड़ी भांग की फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




