विद्यालयों और पुस्तकालयों का होगा औचक निरीक्षण

विद्यालयों और पुस्तकालयों का होगा औचक निरीक्षण

संक्षेप:

चमोली जिले में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विद्यालयों और सरकारी पुस्तकालयों का औचक निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने गुणवत्ता...

Sep 11, 2025 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चमोली
share

चमोली जिले में विद्यालयों और सरकारी पुस्तकालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आवश्यक तौर पर देनी होगी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। गुरुवार को आयोजित बैठक में‌‌ जिलाधिकारी ने‌ विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में परियोजनाओं के माध्यम से संचालित क्षमता विकास के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने‌ समग्र शिक्षा के तहत जनपद में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनपद के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय सहित परियोजना के तहत संचालित व्यावसायिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदानगर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों का नियमित जांच करने के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत इस वर्ष प्राथमिक शिक्षा में क्षमता विकास के लिए 386.91 लाख की स्वीकृत धनराशि में से 332 लाख का व्यय किया गया है। जबकि माध्यमिक स्तर पर 2.87 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। जिसके सापेक्ष कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला योजना की कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 112 कार्य योजनाओं के लिऐ 427.50 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 392.53 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है