Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsBJP Workers Celebrate Kundan Parihar s Appointment as State General Secretary with Sweets and Fireworks
परिहार को प्रदेश महामंत्री बनाने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई

परिहार को प्रदेश महामंत्री बनाने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई

संक्षेप: कुंदन परिहार को प्रदेश महामंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई कुंदन परिहार को प्रदेश महामंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई

Tue, 16 Sep 2025 03:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चमोली
share Share
Follow Us on

कुंदन परिहार के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। गोपेश्वर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री रहकर संगठन को नयी ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली ने कहा कि कुंदन परिहार के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर चमोली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने कहा कि बलवीर घुनियाल को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सतीश लखेडा प्रदेश मंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता कैलाश चंद ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर जिलामंत्री ममता राणा, पूर्व प्रदेश पार्षद दीपा भट्ट, मंडल महामंत्री राखी बिष्ट, बूथ अध्यक्ष सागर कपरवाल, पूर्व मंडल मंत्री करण भट्ट, हेमंत सेमवाल, रंजन रावत, अनूप रावत, खुशाल रावत आदि उपस्थित थे।