Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsBJP Bets on Mamta Negi for Unreserved Gairsain Municipality Chair

गैरसैंण में भाजपा ने ममता नेगी पर लगाया दांव

भाजपा ने गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष की अनारक्षित सीट के लिए ममता नेगी को उम्मीदवार बनाया है। ममता, जो पूर्व विधायक सुरेन्द्र नेगी की बहू हैं, ने पूर्व में कांग्रेस के पुष्कर रावत से यह सीट जीती थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीSat, 28 Dec 2024 04:09 PM
share Share
Follow Us on

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने के बाद भी भाजपा ने ममता नेगी पत्नी एडवोकेट पंकज नेगी दांव लगाया है। इससे पूर्व यह सीट कांग्रेस के पुष्कर रावत के पास थी। सौनियाणा की निवासी ममता नेगी पूर्व प्रमुख एवं पूर्व भाजपा विधायक कर्णप्रयाग सुरेन्द्र नेगी की पुत्र वधु है। इस बार महिला सीट आरक्षित होने के कारण वह पूर्व से ही प्रचार प्रसार में जुटी हुयी थी, लेकिन सीट अनारक्षित होने के बाद भी पार्टी ने उन पर दांव खेला है। एमएससी एमएड शिक्षित ममता नेगी वर्तमान में जेएसएनएसएन पब्लिक इंटर कॉलेज गैरसैंण में प्रधानाचार्य के पद पर काबिज हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें