ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीबर्खास्तगी के आदेश पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

बर्खास्तगी के आदेश पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

नारायणबगड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविकाएँ लगातार 27वें दिन भी धरने पर डटी हुई है। आंगनबाड़ी संगठन की नेताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ओर से उनकी सेवा से बर्खास्तगी के फरमान भेज दिये गए हैं।...

बर्खास्तगी के आदेश पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीMon, 27 Jan 2020 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

नारायणबगड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविकाएँ लगातार 27वें दिन भी धरने पर डटी हुई है। आंगनबाड़ी संगठन की नेताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ओर से उनकी सेवा से बर्खास्तगी के फरमान भेज दिये गए हैं। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भड़क गई हैं और आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुध लेने पहुंची थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर कहा कि लगभग इनकी मांगे न्यायोचित है पर सरकार को भी वार्ता कर एक दो मांगे पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अठारह हजार की मांग के सापेक्ष कम से कम दस हजार रुपए तो दिया ही जाना चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष की सेवा समाप्ति के पत्र के संबंध में विधायक ने कहा कि यह उनके संज्ञान में नहीं है। परंतु हम उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस पर मौके पर ही आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने विधायक को बरखास्तगी का पत्र दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से बात करेंगी। कहा कि सेवा समाप्ति जैसे फरमान को वापस लिए जाने को भी कहेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविकाओं का आरोप है कि इतने दिनों बाद भी शासन प्रशासन की ओर से उनसे सकारात्मक वार्ता करने किसी नुमाइंदों का नही पहुंचना बहुत ही दुखद है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मीरा बिष्ट,महामंत्री कमला नेगी,जानकी रावत,कांती कोबियाल, शांति भंडारी, पूजा रजवार, मालती सती,पुष्पा आर्य, मुन्नी कंडारी, देवकी रावत आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें