ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीगडोरा गांव में अनसूया माता ने पूछी भक्तों की कुशल क्षेम

गडोरा गांव में अनसूया माता ने पूछी भक्तों की कुशल क्षेम

माता अनसूया 46 साल बाद दिवारा यात्रा पर निकली हैं। सती माँ अनसूया छह माह तक देवरा यात्रा पर रहेंगी। शनिवार को माता की उत्सव डोली का गडोरा गांव में ग्रामीणों ने माता का भव्या स्वागत किया। माता अनसूया...

गडोरा गांव में अनसूया माता ने पूछी भक्तों की कुशल क्षेम
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीSat, 16 Nov 2019 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

माता अनसूया 46 साल बाद दिवारा यात्रा पर निकली हैं। सती माँ अनसूया छह माह तक देवरा यात्रा पर रहेंगी। शनिवार को माता की उत्सव डोली का गडोरा गांव में ग्रामीणों ने माता का भव्या स्वागत किया। माता अनसूया ने अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के लिए माता की डोली गांव में भ्रमण किया।

गडोरा गांव में पहुंचे सैंकड़ों भक्तों ने माता का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। और उनकी आरती उतारी। माता अनसूया देवी अपने भक्तों को आशीष दे रही है। निसंतान दंपति माता से अपनी गोद भरने की मनौती मांग रहे हैं। माता अनसूया की हर गांव में लोग फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। अपने भ्रमण के तहत आजकल माता बंड क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रही है। माता की डोली के साथ अनसूया समिति अध्यक्ष कुंवर नेगी, पंडित बिनोद सेमवाल के साथ अन्य भक्त यात्रा में साथ चल रहे हैं। बंड क्षेत्र भ्रमण के बाद 11-12 दिसंबर को होने वाले अनसूया मेले में माता मंदिर में जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें