अलकनंदा सांस्कृतिक मेले का रंगारंग शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोली
share

अलकनन्दा नदी के तट पर मैठाणा में 5 दिवसीय अलकनन्दा पर्यटन सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। विधायक भूपाल राम टमटा और लखपत सिंह बुटोला ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में...

अलकनंदा सांस्कृतिक मेले का रंगारंग शुभारंभ

अलकनन्दा नदी के तट पर मैठाणा में 5 दिवसीय अलकनन्दा पर्यटन सांस्कृतिक मेले का आगाज बुधवार को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन थराली विधायक भूपाल राम टमटा और बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने संयुक्त रूप से किया। मेले के उद्घाटन से पूर्व अलकनन्दा नदी का पूजन और आरती की गई। संस्कृत महाविद्यालय मंडल के छात्रों ने शास्त्रीय पद्धति से गंगा स्तुति का गायन और वाचन किया। वेद मंत्र पढ़े। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं और महिला मंगल दलों ने मार्च पास्ट किया। मेला अध्य्क्ष विक्रम बर्तवाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली। बुधवार शुरू हुआ मेला 15 दिसम्बर तक आयोजित होगा। अलकनन्दा पर्यटन और विकास मेले के शुभारंभ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर संस्कृत महाविद्यालय मंडल के छात्र छात्राओं ने वेद पाठ किया स्वस्ति वाचन किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये। मेले में सभी विभाग कृषि, उद्यान, पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न विभागों ने विकास योजनाओं के स्टाल लगाये हैं।

मेले का उद्घाटन करते हुए थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के द्योतक हैं, मेले आपसी मिलन के सबसे बड़े माध्यम हैं। उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति को देश दुनिया के सामने रखने और इसके संरक्षण के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाना चाहिए। बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि मेलों का आयोजन आपसी समन्वय और आत्मीयता से होता है। तभी सब लोग ऐसे बडे़ आयोजन में शामिल होते हैं। अलकनन्दा पर्यटन विकास और सांस्कृतिक मेले के अवसर उप जिला अधिकारी राज कुमार पांडेय,मेला अध्य्क्ष विक्रम वर्त्वाल संरक्षक चंडी थपलियाल, सचिव राकेश खनेड़ा, पूर्व प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, यशवंत सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन मैठाणी, सुरेंद्र रावत, विनोद मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद खंडूरी, नयन कुंवर नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।