Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़chamoli cloudburst dewal debris badrinath highway blocked
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से त्रासदी, कई लोग फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से त्रासदी, कई लोग फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

संक्षेप:

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से मोपाटा गांव में मलबा आ गया, जिससे कुछ लोगों के लापता होने की खबर है और बदरीनाथ हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

Aug 29, 2025 10:03 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, चमोली
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बीती रात प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया। मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटना ने मोपाटा गांव में तबाही मचा दी। इस हादसे कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। भारी बारिश के कारण आए मलबे ने बदरीनाथ हाईवे को चटवा पीपल के पास पूरी तरह बाधित कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, बादल फटने के बाद मोपाटा गांव में तबाही मचा दी। इस हादसे में तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 35 से‌ मवेशियों की भी मौत इस आपदा में हो गई है। वहीं सैकड़ो हेक्टेयर भूमि बर्बाद हो गई है।

राहत और बचाव कार्य तेज

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं।

सीएम धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, "चमोली के देवाल और रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से मलबा आने की वजह से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुखद समाचार मिला है। मैं अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।" सीएम ने बाबा केदार से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना भी की।

सड़कों पर मलबा, आवागमन बाधित

भारी बारिश के कारण चमोली जिले में कई सड़कें बंद हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे पर मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बारिश का सिलसिला थमने तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कम है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।