Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़CBI Files Case Against Former AIIMS Rishikesh Director Two Others in Multi Crore Scam
AIIMS ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला, CBI ने पूर्व निदेशक समेत तीन पर किया मुकदमा

AIIMS ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला, CBI ने पूर्व निदेशक समेत तीन पर किया मुकदमा

संक्षेप:

एम्स ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। सीसीयू के लिए 8 करोड़ के 16 बेड लगाए जाने थे, लेकिन मरीजों को लाभ नहीं मिल पाया। सीबीआई ने तीन पर मुकदमा किया है।

Sep 29, 2025 07:23 am ISTGaurav Kala ऋषिकेश, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एम्स ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। जानकारी मिली है कि कार्डियोलॉजी विभाग में सीसीयू के लिए बेड लगाए जाने थे, लेकिन 8 करोड़ खर्च करने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिला। मामले में अब सीबीआई ने मुकदमा दर्ज तक तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

16 बेड की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) के निर्माण में घोटाला सामने आया है। आरोप है कि टेंडर जारी करने के बाद पूरे उपकरण नहीं खरीदे गए और जो उपकरण इंस्टॉल किए गए, उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। पूर्व निदेशक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:AIIMS भोपाल की अनोखी सर्जरी! पैर की हड्डी से बनाया नया जबड़ा, 13 दांत भी लगाए

2017 का प्रकरण

आरोप है कि पांच दिसंबर 2017 को जारी टेंडर के तहत दिल्ली की कंपनी एमएस प्रो मेडिक डिवाइसेस को ठेका दिया गया। कंपनी ने 2019-2020 में दो किस्तों में सामान की आपूर्ति की। काम के एवज में एम्स ने 8.08 करोड़ का भुगतान किया। इतनी रकम खर्च करने के बावजूद यह यूनिट एक दिन भी नहीं चली।

बीते 26 मार्च को सीबीआई और एम्स अफसरों की संयुक्त जांच में पाया गया कि आपूर्ति किया बहुत सा सामान घटिया है। कुछ सामान गायब है और कुछ स्पेसिफिकेशन से मेल नहीं खाता। टेंडर फाइल भी गुम हो गई है। इस पर सीबीआई एसीबी दून में एम्स के पूर्व निदेशक डॉ.रविकांत, पूर्व खरीद अधिकारी डॉ.राजेश पसरीचा,पूर्व स्टोर कीपर रूपसिंह समेत अज्ञात सरकारी कर्मियों व निजी लोगों के विरुद्ध गत 26 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।