Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Car fell into deep gorge Tehri Uttarakhand 4 people died on spot
उत्तराखंड के टिहरी में कार गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड के टिहरी में कार गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौके पर मौत

संक्षेप:

टिहरी जिले के कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ रूट पर पर सोमवार देर शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बढ़ियारगढ़ से मालगड्डी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।

May 26, 2025 10:02 pm ISTHimanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है। सोमवार देर शाम को कार के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कीर्तिनगर ब्लाक में कार गहरी खाई में गिरी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टिहरी जिले के कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ रूट पर पर सोमवार देर शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बढ़ियारगढ़ से मालगड्डी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।

सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर गंभीर घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी ने बताया कि 68 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी दिगोली मालगढ़ी बडियारगढ़, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर असवाल, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी की घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है।

कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि बताया कि यह कार गांव के ही पास ही गहरी खाई में गिरी है। कहना था कि रोड एक्सीडेंट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की ओर से तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।