Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Businessman runs over three policemen with Thar admits he did it deliberately out of anger
कारोबारी ने तीन पुलिसकर्मियों को थार से उड़ाया, पूछताछ में कहा- चिढ़ा हुआ था, जानबूझकर किया

कारोबारी ने तीन पुलिसकर्मियों को थार से उड़ाया, पूछताछ में कहा- चिढ़ा हुआ था, जानबूझकर किया

संक्षेप: देहरादून में मीट कारोबारी उमर ने देर रात चेकिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को अपनी कार से उड़ा दिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह रुकने का इशारा दिखने पर चिढ़ गया था, इसलिए जानबूझकर ऐसा किया।

Mon, 20 Oct 2025 07:20 AMGaurav Kala हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में दिवाली के दिन सिग्नल पर पुलिसकर्मियों के रुकने का इशारा दिखते ही मोहम्मद उमर चिढ़ गया और उसने पुलिसकर्मियों को अपनी कार से उड़ा दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी उमर बाजार में मीट की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने जानबूझकर पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चेकिंग से बचने के लिए मीट कारोबारी ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए तीन पुलिसकर्मियों पर थार गाड़ी चढ़ा दी। घटना रविवार तड़के करीब 3:45 बजे आराघर टी-जंक्शन की है। गंभीर रूप से घायल तीनों पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:अलीगढ़ में हादसा: सिलेंडर फटने से फ्लैट में लगी आग, ब्लास्ट से दीवारें चटकीं
ये भी पढ़ें:प्रयागराज में हादसा: जगुआर कार ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत
ये भी पढ़ें:दिवाली पर उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अगले सात दिन का अपडेट

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आराघर टी-जंक्शन पिकेट पर हेड कांस्टेबल सुगनपाल, कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल कमला प्रसाद तैनात थे। रविवार तड़के उन्होंने धर्मपुर चौक की ओर से आ रही थार गाड़ी के चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने रुकने के बजाय जान-बूझकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और तीनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। डिवाइर से टकराने के बाद आरोपी की कार रुकी।

टक्कर लगने से तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से दून अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल पुलिसकर्मियों का सरकारी असलाह, एक हैंडसेट और उनकी निजी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आरोपी मोहम्मद उमर देहरादून में मीट की दुकान चलाता है और अपने दोस्त को घर छोड़कर लौट रहा था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने उसकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया वह चिढ़ गया था। उसने जानबूझकर पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी। उसके पास कागजात और लाइसेंस नहीं थे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।