दिल्ली की बीटेक छात्रा को देहरादून में ट्रैक्टर ने रौंदा, बहन के सामने ही तोड़ा दम

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में बीटेक छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसा उसकी बहन के सामने ही हुआ। छात्रा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। छात्रा दिल्ली की रहने वाली थी।

dehradun btech student died in road accident
बीटेक छात्रा की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रात के वक्त बड़ा हादसा हो गया। क्लेमनटाउन क्षेत्र में चार खंबा चौक के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने बीटेक छात्रा को रौंद दिया। हादसा उसकी बहन के सामने ही हुआ। जब लोगों की मदद से छात्रा को अस्पताल ले जाया गया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास की रहने वाली थी।

थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार छात्रा की पहचान वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत, मूल रूप से पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली की रहने वाली थी और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के समय वह अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ रात करीब 8:45 बजे पैदल कमरे की ओर लौट रही थी। तभी पीछे से आए यूपी नंबर के मिक्सर ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

बहन के सामने ही हुआ हादसा

हादसा बहन के सामने ही हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।

खटीमा में रेल ट्रैक किनारे दो शव मिलने से हड़कंप

खटीमा शहर में रेलवे पटरी किनारे शनिवार रात दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बेस्ट व्यू होटल के निकट तिलकनगर निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पदम सिंह सामंत और नगला तहर थाना डिलारी मुराराबाद निवासी 45 वर्षीय विनोद सिंह पुत्र रोशन सिंह के रूप में हुई।

दोनों शव एक-दूसरे से कुछ कदम की दूरी पर पड़े थे। एक मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस बाबत तहरीर नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र घर पर परचून की दुकान चलाते थे। जबकि विनोद मजदूरी करता था। पुलिस को मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन उनके हाथ और पैर के मांस की खाल निकालने और मौके पर दोनों की एक-एक चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक राजेन्द्र के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। रविवार को डॉ. वीपी सिंह और डॉ. अकलीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। बताया उनके सिर में काफी चोट लगी है। लंग्स काफी कमजोर और काले हैं। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि बिसरा को सुरक्षित कर लैब में भेजा है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़दिल्ली की बीटेक छात्रा को देहरादून में ट्रैक्टर ने रौंदा, बहन के सामने ही तोड़ा