दोस्त की चिता से लौटकर सगी बहनों को मौत के घाट उतारा, रक्षाबंधन से पहले चाहता था बदला

लाइव हिन्दुस्तान
share

रुड़की में एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की जांच में पता लगा है कि आरोपी बहनों के व्यवहार से नाराज था और बदला लेना चाहता था।

roorkee double murder
सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

मोनू शर्मा, रुड़की

रक्षाबंधन से पहले उत्तराखंड के रुड़की में एक भाई ने अपनी दोनों बहनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला भाई और बहनों के बीच आपसी झगड़े का बताया जा रहा है। आरोपी बहनों के व्यवहार से नाराज था और बदला लेना चाहता था। बताया जा रहा है कि देर रात अपने दोस्त के दाह संस्कार से लौटकर वह एक-एककर बहनों के ससुराल पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। वारदात को अंजाम देने वाला विक्की मंगलवार दोपहर अपने एक दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। दोस्त की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि वह बाइक से रुड़की पहुंच गया और शाम को अपनी दोनों बहनों और जीजा पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी की बड़ी बहन संगीता के बेटे अर्जुन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पिता और दो रिश्तेदारों को पूछताछ को हिरासत में लिया है।

पारिवारिक विवाद में दोनों बहनों की जान ले ली

पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की दोपहर दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से रुड़की आया था। इसके बाद वह सेक्टर रोड पहुंचा। यहां किसी पारिवारिक विवाद को लेकर उसने पहले अपनी बड़ी बहन संगीता और जीजा संदीप पर गोली चला दी। इसके बाद उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा को भी निशाना बनाया। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीजा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पेपर लीक में जेल जा चुका आरोपी

वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विक्की का अतीत भी विवादों से जुड़ा रहा है। कुछ साल पहले पेपर लीक मामले में उसका नाम सामने आया था और वह इस मामले में जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम संभाल रहा था। रुड़की में आए दिन फायरिंग की घटना सामने आ रही हैं। रोजाना शहर से लेकर देहात तक गोलियां की गूंज रही है। शहर से लेकर देहात तक लोगों का कहना है कि पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जिसके चलते रुड़की से लेकर देहात तक अपराधी बेलगाम हो गए हैं और आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। वहीं, रुड़की में गोलियों की गूंज देहरादून मुख्यालय तक पहुंच गई है।

करीब दस मिनट में दो किमी में घटना को दिया अंजाम

आरोपी विक्की ने दस मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले गणेशपुर सेक्टर रोड पर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह सीधे आजादनगर चौक पहुंचा और दूसरी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में करीब दस मिनट का समय और दो किमी की दूरी तय की है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

एसएससी का कोचिंग सेंटर चलाता है आरोपी

दोनों बहनों की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मालवीय नगर में एसएससी की कोचिंग चलाने वाले आरोपी ने दोनों बहनों को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एक निजी कंपनी में काम करने वाले घायल जीजा संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

बहनों के व्यवहार से नाराज था विक्की

पुलिस के अनुसार, विक्की रुड़की के मालवीय चौक क्षेत्र में कोचिंग सेंटर चलाता है। उसकी दोनों बहनें भी रुड़की में ही रहती थीं। बताया जा रहा है कि बहनों के व्यवहार को लेकर विक्की की उनसे कई बार कहासुनी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों बहनों को लेकर उसके मन में काफी समय से नाराजगी थी। मंगलवार को विक्की ने पहले अपनी बहन संगीता को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरी बहन पुष्पा के घर पहुंचा और वहां भी गोली चला दी। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी दोनों बहनों के व्यवहार से नाराज था। इसी के चलते उसने दोनों की हत्या की।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़दोस्त की चिता से लौटकर सगी बहनों को मार डाला, रक्षाबंधन से पहले चाहता था बदला