BRO कैलास मानसरोवर मार्ग पर बनाएगा 5.4 KM लंबी टनल, सड़क रूट से 22 KM दूरी होगी कम

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

आदि कैलास और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए बीआरओ टनल बनाएगा। केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बैठक कर बीआरओ के अधिकारियों को टनल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

BRO कैलास मानसरोवर मार्ग पर बनाएगा 5.4 KM लंबी टनल, सड़क रूट से 22 KM दूरी होगी कम

आदि कैलास और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए बीआरओ टनल बनाएगा। केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बैठक कर बीआरओ के अधिकारियों को टनल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। टनल बनने से सड़क मार्ग से करीब 22 किमी दूरी कम हो जाएगी। स्थानीय लोगों के साथ ही आदि कैलास और कैलास मानसरोवर यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, संचार कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में सड़क और संचार सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

टम्टा ने बीआरओ के अधिकारियों से टनल निर्माण को लेकर चल रही कवायद की जानकारी ली। उधर, पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि धारचूला से आगे उच्च हिमालयी क्षेत्र छियालेख में खड़ी चढ़ाई होने से भारी वाहनों की आवाजाही में मुश्किल आती है। इस स्थान में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसे देखते हुए यहां टनल बनाने का निर्णय लिया गया है। टम्टा ने बताया कि प्रस्तावित टनल की लंबाई 5.4 किलोमीटर रहेगी।

घाट बैंड से पंचेश्वर तक सड़क निर्माण की कवायद

पिथौरागढ़ के घाट बैंड से पंचेश्वर क्षेत्र को सड़क से जोड़ने की कवायद भी शुरू हो गई है। टम्टा ने विभागीय अधिकारियों को आगणन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुनस्यारी-मिलम सड़क मार्ग पर कार्य तेजी से करने, ऐंचोली से हनुमान मंदिर तक मार्ग पर गड्ढे भरने के निर्देश दिए।

पिथौरागढ़-दून के बीच जल्द उड़ान भरेगा विमान

केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि पिथौरागढ़-देहरादून के बीच बंद चल रही विमान सेवा शीघ्र सुचारू होगी। बताया कि इसके लिए कंपनी से बातचीत चल रही है। कहा कि शीघ्र ही सीमांत के लोग इस रूट पर भी हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।