Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Breath Slipping Away Life Saved Gurgaon Tourist Survived Drowning in Rishikesh Ganga VIDEO
उखड़ रही सांसें लौट आई... ऋषिकेश गंगा में डूबे गुड़गांव के पर्यटक की जान कैसे बची- वीडियो

उखड़ रही सांसें लौट आई... ऋषिकेश गंगा में डूबे गुड़गांव के पर्यटक की जान कैसे बची- वीडियो

संक्षेप:

Rishikesh Viral Video: ऋषिकेश मुनिकीरेती में गंगा में नहाने के दौरान गुड़गांव का पर्यटक गंगा में डूब गया था, लेकिन राफ्टिंग टीम ने उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और सीपीआर देकर जान बचाई।

Jan 27, 2026 04:14 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, ऋषिकेश
share Share
Follow Us on

Rishikesh Viral Video: ऋषिकेश मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के इको टूरिज्म जोन स्थित युसूफ बीच पर गंगा में नहाने के दौरान गुड़गांव निवासी एक पर्यटक गंगा में डूब गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राफ्टिंग ट्रेनर और गाइडों की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बचा ली गई। पूरी घटना राफ्टिंग गाइड के हेलमेट में लगे गोप्रो कैमरे में कैद हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, गुड़गांव निवासी अविनाश अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए शिवपुरी पहुंचा था। पहाड़ों के नजारे देखने के बाद सभी दोस्त युसूफ बीच पहुंचे। इसी दौरान अविनाश गंगा में नहाने के लिए उतरा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में डूबने लगा। यह दृश्य देखते ही उसके दोस्तों के हाथ-पैर फूल गए और वे मदद के लिए चीखने लगे।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में डराएगा मौसम; बर्फबारी के साथ बिजली-ओले, आज स्कूलों में छुट्टी
ये भी पढ़ें:PM मोदी के विजन में चमक रहा उत्तराखंड, देश की प्रगति में पूरा योगदान: राज्यपाल

बेहोशी की हालत में बाहर निकाला

मौके पर गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे राफ्टिंग ट्रेनर विपिन शर्मा ने स्थिति भांपते ही तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। इसी बीच एक राफ्टिंग गाइड ने भी गंगा में छलांग लगा दी। ट्रेनर और गाइड की जुगलबंदी से किसी तरह पर्यटक को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाला गया।

उखड़ रही सांसें लौट आई

गंगा तट पर मौजूद अन्य गाइड भी मौके पर पहुंचे। पर्यटक की सांसें उखड़ रही थीं, ऐसे में गाइडों और ट्रेनर ने तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। इस दौरान पर्यटक के साथी भावुक होकर रोते नजर आए। जान बचने के बाद उन्होंने राफ्टिंग गाइड और ट्रेनर का आभार जताया।

राफ्टिंग ट्रेनर विपिन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।