उत्तराखंड में नितिन नवीन: देवभूमि से जीत का ‘यज्ञ’ शुरू करने का संकल्प, 7 एजेंडे तय

लाइव हिन्दुस्तान
share

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन में बार-बार देवभूमि का जिक्र किया। कहा कि देवों की भूमि से ही वह उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। सात एजेंडे तय किए गए।

BJP president Nitin Nabin in uttarakhand
उत्तराखंड में नितिन नवीन

बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने पार्टी का लक्ष्य साफ करते हुए चुनौतियों की ओर भी इशारा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से पूरे देश में जीत का संदेश जाएगा। भाजपा अध्यक्ष इस दौरान हल्द्वानी में शुद्धीकरण मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनीतिक षड्यंत्र रचने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी युवाओं को भ्रमित करने और देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की विभाजनकारी नीति उत्तराखंड को अपमानित नहीं कर सकती।

भाजपा अध्यक्ष ने हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान खरगे और राहुल को निशाने पर लिया। कांग्रेस पर दलितों को बार-बार अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि शुद्धीकरण जैसे मुद्दों पर विभाजनकारी राजनीति कर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। विपक्ष समाज को जाति और वर्गों में बांटकर राजनीतिक जमीन तलाश रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर डेमोग्राफी को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘झूठ की गूंज’ ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश सफल नहीं होगी।

वंदे मातरम् के दो पद गाने के फैसले की आलोचना

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर केंद्र सरकार की ओर से संसद में कानून पारित करने और 15 अगस्त को लाल किले से पूर्ण ‘वंदे मातरम’ गायन का स्वागत किया गया। कांग्रेस द्वारा राष्ट्रगीत को केवल शुरुआती दो पदों तक सीमित रखने के रुख की कड़ी आलोचना की गई। नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा और चमोली की विष्णुगाड़ पीपलकोटी परियोजना सुरंग दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया गया।

कार्यसमिति का एजेंडा

● 2027 की चुनावी रणनीति।

● बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती।

● पहाड़-मैदान के सियासी समीकरण।

● युवा और महिला वोटरों तक पहुंच।

● सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाना।

● विपक्ष के नैरेटिव का जवाब।

● 2029 के लिए मजबूत राजनीतिक आधार तैयार करना।

नितिन के संबोधन में हुआ देवभूमि का बार-बार जिक्र

नितिन ने अपने संबोधन में बार-बार देवभूमि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देवों की भूमि से ही वह उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। उत्तराखंड पर्यटन के लिहाज से बड़ा केंद्र है। प्रदेश में पर्यटन रोजगार के साथ ही लोगों का सामर्थ्य बढ़ा रहा है। उन्होंने भाषण में कई बार प्रधानमंत्री मोदी का भी जिक्र किया।

रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष नवीन ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल कर भाजपा 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का रास्ता साफ करेगी। उन्होंने संगठन को चुनावी मोड में आने का संदेश देते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण और विभाजनकारी राजनीति के आरोप लगाए। नवीन ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार सिर्फ सरकार या सत्ता की नहीं, बल्कि विचारधारा की जीत होगी। उन्होंने युवाओं को भाजपा की ताकत बताते हुए कहा कि 2047 तक स्वावलंबी और विकसित भारत का सपना युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा होगा। नारी वंदन अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने महिला भागीदारी को भी पार्टी की प्राथमिकता बताया।

सीएम बोले, फिर कमल खिलाएंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमारा लक्ष्य उत्तराखंड में फिर से कमल खिलाना और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से विपक्ष तिलमिला गया है। कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व। वह जनता के बीच केवल भ्रम फैलाने और जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रही है। कांग्रेस ने 60 सालों तक देश पर शासन कर ‘गरीबी हटाओ’ का नारा तो दिया, लेकिन गरीबों को उनका हक नहीं दिया। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और समाज को बांटना रहा है।

कई प्रस्तावों पर चर्चा

कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प का प्रस्ताव पेश किया, वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्तावों में केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक, सामाजिक और विकासपरक नीतियों की सराहना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सफल प्रशासनिक व सार्वजनिक जीवन पर उन्हें बधाई दी गई और ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति को सराहा गया।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल शामिल रहे। उधर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बैठक में नजर नहीं आए।

गौतम की मौजूदगी पर सोशल मीडिया पर घिरे

बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी ने पार्टी के भीतर सियासी चर्चाओं को हवा दे दी। कार्यकर्ताओं के बीच गौतम को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे। वहीं, अंकिता भंडारी प्रकरण के संदर्भ में सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। इस बीच एक मंत्री के साथ कैंची धाम दर्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। भाजपा नई टीम में बदलाव के दौरान गौतम को उत्तराखंड प्रभारी पद से हटाया गया था। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि नए प्रभारी की नियुक्ति होने तक गौतम ही प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसलिए उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में नितिन नवीन: देवभूमि से जीत का ‘यज्ञ’ शुरू करने का संकल्प, 7 एजेंडे