युवा और नए चेहरों पर दांव; उत्तराखंड में सत्ता विरोधी माहौल से निपटने भाजपा ने कर ली बड़ी तैयारी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बड़ी तैयारी कर ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सत्ता विरोधी माहौल की काट के लिए इस बार नए और युवा चेहरों को टिकट दिए जा सकते हैं।

BJP may give ticket to Young and New Faces in Uttarakhand polls 2026
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा युवा और नए चेहरों पर दांव लगा सकती है।

अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बिना इजाजत रोड शो को लेकर बैकफुट में हैं और रावत को मनाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर भाजपा ने बड़ी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में सत्ता विरोधी माहौल की काट के लिए भाजपा इस बार कई सीटों पर नए चेहरों को लाने की तैयारी में है।

पार्टी की राज्य में तैनात की गई संगठन प्रभारियों व सह प्रभारियों की टीम जहां संगठन को चुनावी मोड में लाने की रणनीति बना रही है, वहीं नए युवा चेहरों को भी खोज रही है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। छोटा राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड की राजनीतिक तासीर काफी बड़ी रही है। उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद राज्य की सत्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच बंटती रही है। अभी भाजपा लगातार दूसरे कार्यकाल में सत्ता में है।

राम माधव जमीनी फीडबैक ले रहे

ऐसे में पार्टी रणनीतिकार सत्ता विरोधी माहौल का आकलन व उसकी काट की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य में संगठन प्रभारियों की तीन सदस्यीय टीम प्रभारी राम माधव , सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज राज्य का जमीनी फीडबैक हासिल कर रहे हैं।

नए चेहरों को मिल सकता है टिकट

सूत्रों के अनुसार, इस बार कई सीटों पर नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। पार्टी के प्रभारी संपर्क व संवाद के दौरान संभावित चेहरों खासकर युवाओं पर भी नजर रख रहे हैं, जो बदलाव की प्रक्रिया में आगे लाए जा सकते हैं। इनमें युवा मोर्चा व अन्य मोर्चों के साथ प्रदेश संगठन में सक्रिय युवा चेहरों की संभावित दावेदारी को भी कसौटी पर कसा जाएगा।

भाजपा करेगी विधानसभा प्रभारियों की घोषणा

विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भाजपा जल्द सभी विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति करने जा रही है। प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में इन प्रभारियों की सबसे अहम जिम्मेदारी होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अक्तूबर में ही विस प्रभारियों की नियुक्ति का काम शुरू हो जाएगा। विस प्रभारी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही संघ के पूर्णकालिक सदस्यों को तैनाती दी जाएगी। इनका काम नेताओं के साथ समन्वय से चुनाव प्रबंधन होगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विस प्रभारियों की तैनाती की कवायद शुरू की जा रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़युवा और नए चेहरों पर दांव; सत्ता विरोधी माहौल से निपटने भाजपा की बड़ी तैयारी