पायलट स्मित मच्छार को भारत रत्न मिले; बहादुरी के मुरीद हुए दिग्गज कांग्रेस नेता
पायलट स्मित मच्छार ने को-पायलट के हमले में खून से लथपथ होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई। दिग्गज कांग्रेसी हरीश रावत ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने हरिद्वार में धन्यवाद संवाद यात्रा निकाली। इस दौरान हरीश रावत ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की और भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।
जगह-जगह हरीश रावत का फूलमाला, आतिशबाजी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। हरीश रावत बड़े काफिले के साथ हरिद्वार से रवाना हुए। सबसे खास बात कि उनकी इस यात्रा में सबसे आगे चल रहे वाहन पर टाइगर इज बैक का पोस्टर लगा नजर आया। इसमें हरीश रावत की जींस और शर्ट पहने हुए फोटो लगी दिखाई दी।
हालांकि हरीश रावत ने इसे समर्थकों के सम्मान करने का प्रयास बताया। लेकिन जगह जगह गर्मजोशी के साथ समर्थक उनका स्वागत करते नजर आए। मैंगो फार्म हाउस के पास उनकी बेटी विधायक अनुपमा रावत ने समर्थकों के साथ स्वागत सत्कार किया और यात्रा में शामिल हुई। मीडिया से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि हरीश रावत ने कहा कि धन्यवाद संवाद यात्रा का संदेश यही है कि अब देश और प्रदेश में परिवर्तन आना चाहिए। इस यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और इस उत्साह के लिए वो सबका धन्यवाद अदा करते हैं। लोगों ने पहले भी बहुत प्यार दिया है और उन्हीं के आशीर्वाद से वो स्वस्थ होकर राजनीति में वापस लौटे हैं। लोगों का आशीर्वाद ही उनकी शक्ति रहा है और आगे भी इसका आकांक्षी रहेंगे।
पायलट को भारत रत्न देने की बात कही
हरीश रावत ने की मिड एयर हमले और अपहरण के प्रयास को नाकाम करने वाले पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहन की और उन्हें भारत देने की मांग की। हरीश रावत ने कहा कि यदि वो पायलट भारतीय है तो वो भारत देने के लायक है। उसने हमारे सम्मान को कई गुना ऊपर बढ़ाने का काम किया है। निश्चित रूप से वो हीरो है, जिसने अपने जीवन को दांव पर लगाकर विमान में बैठे यात्रियों की जान बचाई, उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।
नीतीश कुमार को बताया पलटूराम
अभी हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी का नीतीश कुमार को कथित तौर पर गद्दार कहने का बयान सामने आया है। उसके बाद हरीश रावत ने भी केंद्रीय मंत्री नीतीश कुमार पर निशाना और कहा कि नीतीश कुमार जितना पालटूराम उन्होंने कहीं नहीं देखा। पहले तो नीतीश कुमार भाजपा के विरोध के नाम पर सब राजनीतिक दलों को एकत्रित करते रहे और बाद में भाजपा के गुणगान गाने लगे।
टाइगर इज बैक को बताया लोगों का सम्मान
टाइगर इज बैक के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि अपनी अपनी भावनाएं होती हैं और लोगों ने उसी भावना से उनका स्वागत सत्कार किया है, जो जिस रूप में स्वागत कर रहा, उनको धन्यवाद देना चाहते हैं।
भाजपा का विरोध करने पर आती रहेगी
हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब तक वो सरकार का विरोध करते रहेंगे तब तक उनके दरवाजे पर ईडी और सीबीआई आती रहेगी। उनका जीवन खुली किताब है, जिसको जो भी जांच करनी है, कर सकते हैं। सबको आमंत्रण है, चाहे तो उनके पीढ़ियों और रिश्तेदारों की जांच भी करा सकते हो।
वोट से बनी सरकारों का नैतिक बल समाप्त
वोट चोरी के मुद्दे पर हरीश रावत ने कहा कि जब देश में वोट चोरी हो जाती है तो चुनी हुई सरकारों का नैतिक बल समाप्त हो जाता है। आज की सरकारों का नैतिक बल समाप्त हो गया है, वोट चोरी से बनी हुई सरकारी है, इन सरकारों के जाने का समय आ गया है।


