पहले पति के हमशक्ल पर आया दिल, बांग्लादेश से हरिद्वार भाग आई महिला; ऐसे खुली पोल

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

Uttarakhand News : हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसी बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है जो अपने पहले पति के हमशक्ल के प्यार में सीमा लांघकर भारत आ गई। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने स्वीटी नाम से फर्जी, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट तक बनवा लिया था। 

पहले पति के हमशक्ल पर आया दिल, बांग्लादेश से हरिद्वार भाग आई महिला; ऐसे खुली पोल

पहले पति से विवाद के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत एक बांग्लादेशी महिला को भारत में उसके पति के हमशक्ल तक ले आई। संबंध गहरा हुआ तो महिला 20 मार्च 2023 को 90 दिन के वीजा पर भारत आई और फिर वापस नहीं लौटी। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान यह मामला उजागर हुआ।

पुलिस की पूछताछ में बांग्लादेशी महिला ने नाम बदलकर रहने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। रोशनाबाद मुख्यालय में गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि महिला का असली नाम सहेला बेगम है। वह बांग्लादेश के होलिया बाघमारा, कुमार सदर की रहने वाली है।

एसएसपी ने बताया, वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर उसका संपर्क छत्तीसगढ़ के विलासपुर निवासी दिव्यांग श्यामदास से हुआ था, जिसके कहने पर वह वीजा लेकर भारत आ गई। वीजा अवधि खत्म होने के बाद वह वापस नहीं गई और पहले दिल्ली तथा फिर हरिद्वार में रहने लगी। हरिद्वार में उसने श्यामदास से शादी कर ली और ‘स्वीटी’ नाम से फर्जी दस्तावेज और पहचानपत्र बनवाकर भारतीय बनकर रहने लगी। पुलिस के अनुसार, सहेला के पहले पति और श्यामदास की शक्ल काफी हद तक एक जैसी है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

दून से लाइसेंस और हरिद्वार से बनाया था आधार कार्ड

हरिद्वार आने के बाद श्यामदास की मदद से महिला ने स्वीटी नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और यहां तक कि भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया। यह पासपोर्ट 24 मार्च 2025 को जारी हुआ था। इनके आधार पर दोनों ने शादी भी दर्ज कराई। लाइसेंस देहरादून से बनाया गया था, जबकि आधार कार्ड और विवाह प्रमाणपत्र हरिद्वार से बनाया गया था। श्यामदास ने बताया कि सीएससी की मदद से नया आधार कार्ड बनाया गया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।