21 साल पहले सीमा पार कर पहुंचे भारत, उत्तराखंड के रुद्रपुर में बांग्लादेशी महिला-पति पर केस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 2004 में ढाका बांग्लादेश निवासी बल्किसि गैर कानूनी ढंग से सीमा पार कर भारत आ गई थी।

21 साल पहले सीमा पार कर पहुंचे भारत, उत्तराखंड के रुद्रपुर में बांग्लादेशी महिला-पति पर केस

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पहाड़गंज क्षेत्र में पुलिस को बांग्लादेशी महिला रहती मिली है। 21 साल पहले यह महिला गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत आ गई थी। बाद में पुलिस ने उसे यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने के बाद उसने रुद्रपुर निवासी एक युवक से निकाह कर लिया और धोखाधड़ी से यहां आधार कार्ड भी बनवा लिया।

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 2004 में ढाका बांग्लादेश निवासी बल्किसि गैर कानूनी ढंग से सीमा पार कर भारत आ गई थी। पुलिस ने उसे रामपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था।

इसके कुछ समय बाद उसे न्यायालय से जमानत मिल गई। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद उसने पहाड़गंज रुद्रपुर निवासी कबाड़ का कारोबार करने वाले अनवर अली पुत्र कल्लन से निकाह कर लिया।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।