ईरान युद्ध के विरोध में मातम और प्रदर्शन पर रोक, इमामबाड़ों के बाहर फोर्स तैनात; भड़काऊ पोस्ट पर FIR
ईरान युद्ध के विरोध में पुलिस ने मंगलौर में बिना अनुमति मातम और विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगा दी। इमामबाड़ों के बाहर फोर्स तैनात की गई है। भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा किया जाएगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में शोक है। भारत में भी मुस्लिम समुदाय प्रदर्शन और मातम कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस बीच हरिद्वार जिले के मंगलौर में पुलिस ने बिना अनुमति किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन और मातम कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इमामबाड़ों पर पुलिस का पहला कड़ा कर दिया गया है। चेतावनी दी है कि भड़काऊ पोस्ट औ अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा किया जाएगा।
अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान में बमबारी के बाद से क्षेत्र में लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। अब पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के लिहाज से सख्ती कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने उन व्यक्तियों और समूहों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं, जो विरोध प्रदर्शन या शोक सभाओं की योजना बना रहे हैं। कहा है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस या विरोध प्रदर्शन अवैध माना जाएगा।
इमामबाड़ों पर कड़ा पहरा, भड़काऊ पोस्ट पर ऐक्शन
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके मंगलौर के इमामबाड़ों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है। भ्रामक खबरों और भड़काऊ पोस्ट को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप्स, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स की बारीकी से निगरानी की जा रही है।
अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा होगा
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत कमर कस ली है, ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो। सात से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी।
ईरान में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी कराएं: निजामुद्दीन
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने मंगलवार को सरकार से ईरान में फंसे नगर के 36 से अधिक छात्रों के वहां से सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है।
उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि मंगलौर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 36 से ज्यादा छात्र और नागरिक इस समय ईरान के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। कहा कि युद्ध की स्थिति के कारण वहां हवाई सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था अनिश्चित बनी हुई है। कहा कि राज्य सरकार तत्काल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधे, ताकि इन नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। काजी निजामुद्दीन ने कहा, यह केवल राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि बेहद संवेदनशील और मानवीय मुद्दा है।
कहा कि युवाओं का भविष्य और जीवन दांव पर लगा हुआ है और वहां रह रहे भारतीय छात्रों के लिए भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अपेक्षा की है कि वह भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सभी नागरिकों की घर वापसी के लिए विशेष अभियान चलाए।
लोगों की वापसी के हर संभव प्रयास: सचिव
प्रदेश के गृह सचिव शैलेश बगौली ने मंगलवार को बताया कि खाड़ी देशों में फंसे राज्य के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को हिन्दुस्तान से बातचीत में बगौली ने कहा कि इस मामले को लेकर दिल्ली में तैनात राज्य के स्थानिक आयुक्त लगातार केंद्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में है। विदेशों में फंसे लोगों के बारे में नियमित रूप से जानकारी ली जा रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



